भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत और ब्रिटेन: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस साल 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। दोनों देशों ने  ये जानकारी दी। इस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने के एक साल से भी कम समय में इसे लागू किया जा रहा है। लंदन ने इसे इतने बड़े पैमाने के समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सबसे तेजी से लागू होने वाला समझौता बताया है। भारत और ब्रिटेन के बीच इस समझौते के लागू होने के बाद भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटेन में जीरो टैरिफ पर एंट्री मिलेगी।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर। ये जानकर खुशी हुई कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई, 2026 से लागू होगा। ये समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा देगा। इससे भारतीय किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप और इनोवेटर्स के लिए कई मौके खुलेंगे और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। G7 शिखर सम्मेलन के लिए एवियन में मौजूद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और मैं, दोनों ही हमारे आर्थिक संबंधों को मिल रही इस नई गति से बहुत खुश हैं।''

सुबह कितने बजे होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर? ये खबर भी पढ़े : सुबह कितने बजे होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर?


भारत के 99 प्रतिशत उत्पादों को ब्रिटेन में मिलेगी टैरिफ से मुक्ति
भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को वृहद आर्थिक और व्यापार करार (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात जीरो टैरिफ पर यूनाइटेड किंगडम के बाजार में पहुंचेगा। इसके अलावा, भारत से निर्यात किए जाने वाले चावल, चाय, मसाले, झींगा, मशीनरी, ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग टूल्स, कपड़े, जूते-चप्पल, रत्न एवं आभूषण, खेल के सामान, खिलौनों, दवाओं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को ब्रिटिश बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, भारत लग्जरी कार और शराब जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा। सीईटीए का लक्ष्य 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को दोगुना कर 56 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

ईरान पर 22 देशों का आरोप, विरोधियों और पत्रकारों को निशाना बना रहा ये खबर भी पढ़े : ईरान पर 22 देशों का आरोप, विरोधियों और पत्रकारों को निशाना बना रहा

भारत में सस्ते हो जाएंगे ये ब्रिटिश उत्पाद 
समझौते के तहत, भारत में आने वाले कई ब्रिटिश उत्पाद सस्ते हो जाएंगे-

 अमेरिका: रूटीन टेस्ट मिशन बना त्रासदी, बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की गई जान ये खबर भी पढ़े :  अमेरिका: रूटीन टेस्ट मिशन बना त्रासदी, बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की गई जान

चॉकलेट
बिस्कुट
कॉस्मेटिक्स
स्कॉच
व्हिस्की
लग्जरी गाड़ियां
सैल्मन
लैंब
सॉफ्ट ड्रिंक्स
मेडिकल डिवाइस और इक्विपमेंट
एयरोस्पेस पार्ट्स और कंपोनेंट्स
फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स
15 जुलाई से समझौते की शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे कारोबारी
वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन ने घोषणा की है कि व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा। ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड ने कहा कि कारोबारियों के पास इसके लागू होने की तैयारी के लिए अब 28 दिन हैं, जिसके बाद वे 15 जुलाई से समझौते की शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी की कीमतों: बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को...
कारोबार 
एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

साड़ी पहनकर : एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जब उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर माइकल...
नारी व बाल जगत 
साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

नैचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले फ़ूड : त्वचा की ज़्यादातर समस्याएं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन, ढीली त्वचा और एजिंग के लक्षण...
लाइफस्टाइल 
क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

कटहल की सब्जी  : कटहल की सब्जी अगर सही तरीके से बनाई जाए तो इसका स्वाद किसी भी नॉन वेज...
खाना पकाना 
कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

गोमती चक्र सदियों से माना जाता है धन- सुख और सुरक्षा का प्रतीक!

गोमती चक्र : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि का प्रतीक माना...
विचार मित्र 
गोमती चक्र सदियों से माना जाता है धन- सुख और सुरक्षा का प्रतीक!

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ