एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने-चांदी की कीमतों: बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 4,800 रुपये गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जबकि चांदी की कीमत में 5,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। मजबूत रुपये और कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने कीमती धातुओं से दूरी बनाए रखी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मंगलवार को ये 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 


चांदी की कीमतों में 5300 रुपये की भारी गिरावट
सोने की तरह ही, आज चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत 5,300 रुपये की गिरावट के साथ 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी का भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू मांग लगातार दूसरे दिन कमजोर रही क्योंकि मजबूत शेयर बाजार के बीच निवेशक बेहतर लाभ की तलाश में थे। 

पुरानी बाइक लाने पर मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी दे रही बड़ा कैशबैक का ऑफर ये खबर भी पढ़े : पुरानी बाइक लाने पर मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी दे रही बड़ा कैशबैक का ऑफर

आज क्यों गिरी सोने की कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले समेत कई बड़े और महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक कार्यक्रमों से पहले सतर्क रुख अपनाया। 

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर ये खबर भी पढ़े :  खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, आज हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,327.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.18 प्रतिशत गिरकर 69.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने कहा, ''अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मौद्रिक नीति फैसले से पहले हाजिर सोना में स्थिरता देखी जा रही है।'' 

यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने के लिए पक्के समझौते किए ये खबर भी पढ़े : यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने के लिए पक्के समझौते किए

शुक्रवार को अमेरिका और ईरान की होनी है महत्वपूर्ण बैठक
इस बीच, बाजार प्रतिभागियों शुक्रवार को होने वाली अमेरिका-ईरान बैठक से पहले की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ''किसी औपचारिक समझौते की दिशा में कोई भी प्रगति भू-राजनीतिक अनिश्चितता को कम कर सकती है, जबकि रुकावटें कीमती धातुओं की मांग को फिर से बढ़ा सकती हैं।''

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गुढ़ियारी, पंडरी और...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे कोचिंग टीचर की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पिछले 12 साल से हिरासत में रह रहे इंडियन मुजाहिद्दीन के दो कथित संदिग्धों की...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ