अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार की देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने माहौल को बेहद भावुक बना दिया। वहीं शव गांव पहुंचने के बाद स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब परिजनों ने पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उतारने से इंकार कर दिया। परिवार ने मृतक के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा बच्चों की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई। मृतक की पत्नी ने प्रशासन से परिवार के लिए स्थायी सहायता सुनिश्चित करने की अपील की।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार संवाद कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

देर शाम जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर स्वयं सुरौली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि परिवार द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र को शासन तक भेजा जाएगा तथा जो भी सहायता शासन स्तर पर संभव होगी, उसे उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों का गांव पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया।

शिवानंद चौरसिया की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सुरौली पहुंच रहे हैं और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

जिलाधिकारी मकसूदन हुल्की ने बताया कि मांग पत्र को शासन को भेजी जाएगी । पूरी तरह मदद की जाएगी ।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

गुवाहाटी। इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग (एटीएल) में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बराक लीजेंड्स...
खेल 
बराक लीजेंड्स की रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

इस्तांबुल। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि...
अंतर्राष्ट्रीय 
फिदान की चेतावनी, बढ़ा युद्ध तो रूस अपनाएगा अंतिम विकल्प

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा