यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने के लिए पक्के समझौते किए

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पिज्जा हट : दुनियाभर में अपने लजीज पिज्जा के लिए मशहूर पिज्जा हट बिकने जा रही है। पिज्जा हट चलाने वाली ग्लोबल क्विक-सर्विस रेस्टॉरेंट ऑपरेटिंग कंपनी 'Yum! Brands' ने मंगलवार को रणनीतिक पुनर्गठन के तहत 2.7 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर बेचने के लिए दो अलग-अलग समझौतों की घोषणा की। केएफसी, टैको बेल, पिज्जा हट और हैबिट बर्गर एंड ग्रिल जैसे बड़े ग्लोबल ब्रांड को चलाने वाली कंपनी यम ब्रांड्स ने कहा कि उसने कुल 2.7 अरब डॉलर में पिज्जा हट बिजनेस को बेचने के लिए पक्के समझौते किए हैं। 

पिज्जा हट को बेचने से यम ब्रांड्स को मिलेंगे 2.3 अरब डॉलर 
इन समझौतों के तहत, मुख्यभूमि चीन के बाहर के पिज्जा हट ऑपरेशन को प्राइवेट इक्विटी फर्म लॉन्गरेंज कैपिटल लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदेगी। जबकि, चीन में पिज्जा हट बिजनेस को यम चाइना होल्डिंग्स करीब 1.2 अरब डॉलर में खरीदेगी। यम ब्रांड्स ने कहा कि इन दोनों डील से टैक्स और अन्य समायोजनों के बाद उसे लगभग 2.3 अरब डॉलर की शुद्ध प्राप्ति होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, सेपरेशन प्रक्रिया को लागू करने के लिए 2026 की बाकी अवधि में करीब 8.5 करोड़ डॉलर का एकमुश्त खर्च भी आने का अनुमान है। 

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज... ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

नवंबर 2025 में रणनीतिक समीक्षा के बाद पूरी हुई डील
बताते चलें कि ये डील नवंबर 2025 में शुरू हुई रणनीतिक समीक्षा के बाद की गई हैं। इनके नियामकीय मंजूरी सहित अन्य शर्तों के अधीन 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरे होने की उम्मीद है। सौदा पूरा होने के बाद यम ब्रांड्स अपने पिज्जा हट बिजनेस से जुड़े आंकड़ों को अलग से नहीं जारी करेगी। 

पिज्जा हट को अलग करने के बाद मुख्य कारोबार पर फोकस करेगा यम ब्रांड्स
यम ब्रांड्स के सीईओ क्रिस टर्नर ने कहा, ''इन लेनदेन से कंपनी को अपने मुख्य कारोबार पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को बढ़ावा मिलेगा।'' इसके अलावा, यम ब्रांड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अतिरिक्त चार अरब डॉलर के शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यम ब्रांड्स 155 देशों में 63,000 से ज्यादा रेस्टॉरेंट को ऑपरेट करती है। भारतीय बाजार में उसकी यूनिट के 2,000 से भी ज्यादा आउटलेट अलग-अलग फ्रेंचाइजी पार्टनरों के साथ संचालित होते हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय