साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी : सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साइबर अपराधियों को बताया परजीवी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने साइबर अपराधियों को समाज का परजीवी बताते हुए कहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने साइबर अपराध के एक आरोपित की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि साइबर अपराधी परजीवी हैं। वे भोले-भाले निवेशकों से पैसे लेकर उन्हें ठगते हैं। कोर्ट ने कहा कि आप तमिलनाडु में किसी को धोखा देते हैं, फिर जम्मू-कश्मीर जाते हैं और फिर उत्तर-पूर्व में जाते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछे रखना ही समाज के हित में होगा। दरअसल याचिकाकर्ता के खिलाफ साइबर अपराध से जुड़े कई एफआईआर अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। याचिकाकर्ता ने इन एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की थी।

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात ये खबर भी पढ़े : टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

बता दें कि इसके पहले उच्चतम न्यायालय ने अंबाला के एक बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे एक करोड़ रुपये से ज्यादा की उगाही करने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया था। बुजुर्ग दंपति ने तत्कालीन चीफ जस्टिस बीआर गवई को पत्र लिखकर इस जालसाजी के बारे में बताया था। कोर्ट ने कहा था कि ये मामला एकमात्र मामला नहीं है। इसे लेकर मीडिया में कई खबरें आ चुकी हैं। कोर्ट ने कहा था कि न्यायिक दस्तावेजों की जालसाजी, निर्दोष लोगों और खासकर वरिष्ठ नागरिकों से जबरन वसूली और लूट से जुड़े आपराधिक कृत्य का खुलासा करने के लिए केंद्र और राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय की जरुरत है।

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर ये खबर भी पढ़े : यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

बुजुर्ग दंपति ने पत्र में कहा था कि 3 से 16 सितंबर के बीच दंपति की गिरफ्तारी और निगरानी की बात करने वाला मुहर लगा एक जाली अदालती आदेश पेश किया गया। इसके बाद कई बैंक लेनदेन के जरिये एक करोड़ रुपये के अधिक की धोखाधड़ी की गई। बुजुर्ग महिला के मुताबिक कुछ लोगों ने ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिये कोर्ट के आदेश दिखाए।

 बदायूं में हाईवे पर ट्रैक्टराें ने ई रिक्शा सवाराें काे राैंदा, छह महिलाओं की मौत व तीन घायल ये खबर भी पढ़े :  बदायूं में हाईवे पर ट्रैक्टराें ने ई रिक्शा सवाराें काे राैंदा, छह महिलाओं की मौत व तीन घायल

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग : CJP ने जंतर-मंतर पर किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को कहा कि उसने 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग : CJP ने जंतर-मंतर पर किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री : चांदी के कड़ों के लिए पड़ोसी विधवा ने की 70 वर्षीय हरबाई की हत्या

राजस्थान: राजस्थान की टोंक जिला पुलिस ने लवादर गांव में धड़ से सिर,हाथ व पांव काटकर की गई 70 साल...
राजस्थान 
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री : चांदी के कड़ों के लिए पड़ोसी विधवा ने की 70 वर्षीय हरबाई की हत्या

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश 
लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

पड़ोसियों के विवाद में वृद्ध महिला की मौत, तीन आरोपित हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली।...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के विवाद में वृद्ध महिला की मौत, तीन आरोपित हिरासत में

उत्तर प्रदेश

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश 
लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

पड़ोसियों के विवाद में वृद्ध महिला की मौत, तीन आरोपित हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली।...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के विवाद में वृद्ध महिला की मौत, तीन आरोपित हिरासत में

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया