ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री : चांदी के कड़ों के लिए पड़ोसी विधवा ने की 70 वर्षीय हरबाई की हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजस्थान: राजस्थान की टोंक जिला पुलिस ने लवादर गांव में धड़ से सिर,हाथ व पांव काटकर की गई 70 साल की विधवा हरबाई के ब्लाईंड मर्डर केस का पांच दिन बाद ख़ुलासा कर दिया है. हरबाई की हत्या पड़ोस में ही रहने वाली 50 साल की विधवा रसाल देवी वैष्णव द्वारा की गयी थी.

एसपी रोशन मीना द्वारा डीएसपी टोंक मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में गठित की गयी विशेष पुलिस टीम ने इस ब्लाईंड मर्डर केस की कड़ियां से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस के लिये चुनौती बने इस हत्याकांड का पूरा ख़ुलासा कर दिया है.पुलिस ने इस मामले में आरोपी  रसाल देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

कांग्रेस का डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ विराेध प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस का डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ विराेध प्रदर्शन

एसपी रोशन मीना ने बताया कि आरोपी रसाल देवी साहूकारों के कर्ज़ के तले बुरी तरह से दबी हुई थी और साहूकार अपनी राशि व ब्याज़ की वसूली के लिये उसपर लगातार दबाव बना रहे थे ऐसे में उसकी नजर हरबाई गुर्जर के हाथ व पांव में पहने गए चांदी के कड़ों पर थी.

 राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित ये खबर भी पढ़े :  राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

लिहाजा उसने हरबाई को 9 जून को अपने घर पर चाय पीने के लिये बुलाया व बातों बातों में मौका पाते ही कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी.रसाल देवी ने इसके बाद हरबाई के सिर,दोनों हाथों व दोनों पांवों को धड़ से अलग कर चांदी के कड़े निकाल लिये.

चित्तौड़गढ़: कॉलेज में छात्र संगठनों में टकराव, मारपीट विवाद के बाद एबीवीपी-एनएसयूआई में भारी हंगामा ये खबर भी पढ़े : चित्तौड़गढ़: कॉलेज में छात्र संगठनों में टकराव, मारपीट विवाद के बाद एबीवीपी-एनएसयूआई में भारी हंगामा

एसपी ने बताया कि शव को ठिकाने लगाये जाने के बाद रसाल देवी तीन दिनों तक घर से बाहर तक नहीं निकली.इस दौरान उसने हत्या के बाद के सबूतों को मिटाने की पूरी कोशिश की.

एसपी ने बताया कि रसाल के भी तीन संतानें हैं जो गांव से बाहर अनिय जिलों में रहती हैं और उन्हीं की शादी के लिये उसने यह कर्ज़ा लिया था, जो ब्याज़ सहित लगभग 25 लाख रूपये का हो गया था. एसपी ने बताया कि रसाल को लगभग 8 लाख रूपये तुरंत चुकाने थे लिहाजा उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला था

एसपी ने बताया कि पुलिस ने सूत्र से सूत्र मिलाते की गयी रसाल देवी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या के लिये प्रयुक्त कुल्हाड़ी व हरबाई की चांदी की कड़ियां बरामद कर ली हैं.एसपी ने बताया की फिलहाल मेहंदवास थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में रसाल देवी को गिरफ्तार कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि मृतका हरबाई अपने पति की मौत के बाद लवादर गांव में अपने पीहर में भाई के मकान के सामने ही कच्ची झोंपड़ी में रहा करती थी व उसका बोरे में बंद शव 11 जून की देर शाम मिला था.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय निकायों में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम...
पश्चिम बंगाल 
महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार