कांग्रेस का डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ विराेध प्रदर्शन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

डूंगरपुर  । जिले में लगातार गहराते बिजली संकट और भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया। अघोषित पावर कट से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डूंगरपुर विधायक एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बंद दफ्तर में घुसने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब 5 मिनट तक हाई-वोल्टेज ड्रामा और जमकर धक्का-मुक्की देखने को मिली।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल मार्ग स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक एक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। पैदल मार्च के बाद आक्रोशित कांग्रेसी बिजली विभाग के मुख्य द्वार पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने और ज्ञापन लेने अपने चैंबर से बाहर नहीं आए। लंबे इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के भीतर जबरन घुसने का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने जब उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस घेरे को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। विधायक गणेश घोघरा और पुलिसकर्मियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। करीब 5 मिनट तक कार्यालय परिसर रणक्षेत्र बना रहा और भारी हंगामा होता रहा।

भारी हंगामे के बीच प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने भजनलाल सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। मीडिया से बातचीत में घोघरा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों के लोग 16-16 घंटे बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जनता बेहाल है, पानी और बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा के राज में जनता के बिजली के भारी-भरकम बिल तो पूरे आ रहे हैं, लेकिन घरों से बिजली पूरी तरह गायब है। अघोषित कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और शहरों में व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है।

परिसर में बढ़ते भारी हंगामे और आक्रोश को देखते हुए आखिरकार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में बंद कमरे के भीतर विधायक गणेश घोघरा और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई। सकारात्मक वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता खुद चैंबर से बाहर निकलकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया कि अगले 3 दिनों के भीतर जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में लिखित और मौखिक आश्वासन दिए जाने के बाद ही कांग्रेस ने अपना धरना और प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
 राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

मप्र सब्जी उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश ने सब्जी उत्पादन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। विगत चार वर्ष में प्रदेश के सब्जी...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मप्र सब्जी उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

गरीब कल्याण योजनाओं ने बदला देश के करोड़ों नागरिकों का जीवन स्तर : अखिलेश सोनी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण...
छत्तीसगढ़ 
गरीब कल्याण योजनाओं ने बदला देश के करोड़ों नागरिकों का जीवन स्तर : अखिलेश सोनी

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

श्रीनगरः इस साल 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया...
राष्ट्रीय 
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया

नई दिल्ली। ट्रायल कोर्ट की ओर से 217 करोड़ की वसूली मामले में आरोप तय करने के आदेश को सुप्रीम...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया

उत्तर प्रदेश

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के समीप जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी