मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

कर्माज्योति टैलेंट हंट का सफलतापूर्वक आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा में जनपद बस्ती के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) ओम नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नर्सिंग की छात्राओ ने गीत के माध्यम मेधावियो का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते वक़्त ओम नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसे सही दिशा, अवसर और मार्गदर्शन प्राप्त हो। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। आयोजकों ने बताया कि कर्माज्योति टैलेंट हंट केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान करने का एक सशक्त मंच है। 
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श दुबे, द्वितीय स्थान अमरदीप तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वैष्णवी को क्रमशः एयर कूलर, मिक्सर जूसर,स्मार्ट वॉच जैसे आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया। समूह प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, समय प्रबंधन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। 
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों ने भी कर्मा देवी समूह की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य विकास के साझेदार के रूप में मिलकर...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था को डिजिटल एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश में उपभोक्ता सामानों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गैर-सरकारी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत...
राष्ट्रीय 
एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली है। पार्टी के तीनों उम्मीदवारों...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर