मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली है। पार्टी के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राज्यसभा निर्वाचन के तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारी से नाम वापसी का गुरुवार को अंतिम दिन था। दोपहर 3 बजे नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भाजपा के तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया, जिनमें तरुण चु्ग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा ने भाजपा के तीनों निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन के प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं।

ग्वालियर में जिले की 6 जरूरतमंद महिलाएं आज बनेंगीं “शक्ति दीदी”,मिलेगी फ्यूल डिलेवरी की जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर में जिले की 6 जरूरतमंद महिलाएं आज बनेंगीं “शक्ति दीदी”,मिलेगी फ्यूल डिलेवरी की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इनमें दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते की है। इन तीनों रिक्त होने वाली सीटों पर द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवार-तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल तथा कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भाजपा की आपत्ति के बाद हलफनामे में अनियमितताएं पाए जाने के आधार पर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गत मंगलवार को खारिज कर दिया गया था।

मप्रः नगरीय विकास विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही ये खबर भी पढ़े : मप्रः नगरीय विकास विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

11jun6123456789

जेल में गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में डिप्टी जेलर को हटाया ये खबर भी पढ़े : जेल में गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में डिप्टी जेलर को हटाया

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद शेष तीन नामांकन पत्रों की बुधवार को संवीक्षा (स्क्रूटनी) हुई थी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा बुधवार को ही उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट के नाम शामिल थे। इन तीनों उम्मीदवार को गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपे।

भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार जब जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष से बाहर आकर सभी का आभार जताया। इस दौरान उनके साथ भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भगवान दास सबनानी और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद थे। कोई बड़ा नेता उनके साथ विधानसभा नहीं पहुंचा था। विधानसभा से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद तीनों ही नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे। यहां से तरुण चुग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

वायरल तस्वीरों, योजनाओं की जांच और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर उठ सवाल
उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

अवैध देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक    
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस...