आधार सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं हों सुनिश्चित: डीएम
रामनाथ सिंह
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आधार को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए इसके समय-समय पर अद्यतन किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार संबंधी सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जिन नागरिकों का आधार अपडेट होना शेष है, उन्हें समयबद्ध तरीके से सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने जनपद में संचालित सभी आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले अथवा लगातार शिकायतों वाले केंद्रों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
ये खबर भी पढ़े : महिला थाना प्रभारी की सूझबूझ से दूर हुआ मनमुटाव, थाने में ही रची अमित-मिथिलेश की शादीजिलाधिकारी ने कहा कि सभी आधार केंद्रों पर आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलनी चाहिए। आधार संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम पर्व की तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशबैठक में 0 से 5 वर्ष तथा 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन एवं 5 वर्ष तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन और बायोमीट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ई-केवाईसी सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधार बनाने और अपडेट करने पर बल दिया, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी को आधार से वंचित बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उनका आधार कार्ड तैयार कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
