विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक

प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया जा रहा विशेष बल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:उप निदेशक कृषि रामकिशन ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद रामपुर में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता अभियान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए "विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026" एवं "खेत बचाओ अभियान" का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत दिनांक 07 जून से 21 जून तक जनपद की कुल 90 ग्राम पंचायतों में कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की तीन टीमें ग्रामों में पहुंचकर कृषकों को खेत बचाओ अभियान के संबंध में जागरूक कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में खेत बचाओ अभियान समिति की बैठकों एवं कृषक चौपाल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है।इन कार्यक्रमों के माध्यम से कृषकों को फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग,प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की जा रही है।उप निदेशक कृषि ने बताया कि दिनांक 11 जून,2026 को विकास खण्ड चमरौआ के ग्राम मुड़िया खेड़ा एवं लालपुर पट्टी कुन्दन,विकास खण्ड स्वार के ग्राम धनौरी एवं धनौरा तथा विकास खण्ड बिलासपुर के ग्राम खजुरिया खुर्द एवं पनवड़िया सहित कुल 06 ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।ग्राम मुड़िया खेड़ा,लालपुर पट्टी तथा खजुरिया खुर्द में आयोजित कार्यक्रमों में रामकिशन सिंह उप कृषि निदेशक,कुलदीप सिंह राणा जिला कृषि अधिकारी,डॉ. मयंक राय प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र धमोरा तथा डॉ. नरेन्द्र सिंह वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धमोरा द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रमों में कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले निवेश जैसे जीवामृत,बीजामृत,घनजीवामृत,नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के उपयोग से लागत में कमी,मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि,पर्यावरण संरक्षण,स्वस्थ एवं पोष्टिक भोजन की उपलब्धता तथा रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके अतिरिक्त कृषकों को गर्मी की गहरी जुताई,धान की नर्सरी एवं रोपाई के समय बरती जाने वाली सावधानियों,पशुपालन,ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करने की तकनीक एवं उसके लाभों की जानकारी प्रदान की गई।साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनमें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं से भी कृषकों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों से अपील की गई कि वे खेती में आय एवं व्यय का नियमित लेखा-जोखा रखें,जिससे यह स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके कि किस फसल में कितना लाभ प्राप्त हुआ है।कृषकों को धान,गेहूँ एवं गन्ना के साथ-साथ दलहनी एवं तिलहनी फसलों के समावेश तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कुलदीप सिंह राणा,जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक के पायलट प्रोजेक्ट "फ्रेमवर्क ऑफ फर्टीलाइजर सेल" ऐप एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि 12 जून,2026 को विकास खण्ड चमरौआ के ग्राम पंजाबनगर एवं चिकती रामनगर,विकास खण्ड स्वार के ग्राम टाहकलां एवं बूढ़ी दढ़ियाल तथा विकास खण्ड बिलासपुर के ग्राम धावनी हसनपुर एवं डोहरिया में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।कृषि विभाग द्वारा संचालित यह अभियान किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी,उत्पादन में वृद्धि तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 
मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड व जॉर्जिया से दो भगोड़ों का प्रत्यर्पण कराया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को वांछित भगोड़े गणेश बालासो को थाईलैंड और जॉर्जिया से वांछित वैन्केट गर्ग का...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड व जॉर्जिया से दो भगोड़ों का प्रत्यर्पण कराया

उत्तर प्रदेश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय