चांदपुर में सीटी स्कैन सेंटर पर मनमानी वसूली का आरोप, शिवसेना ने उठाई आवाज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर/चांदपुर। शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक बसंती देवी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला उपप्रमुख मुकेश लांबा ने तथा संचालन जिला मंत्री शोभित गुर्जर ने किया। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख एवं समाजसेवी चौधरी वीर सिंह ने चांदपुर स्थित एक निजी सीटी स्कैन सेंटर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेंटर द्वारा मरीजों से निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक राशि वसूली जा रही है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक 4399 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक 4399 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार

चौधरी वीर सिंह के अनुसार, तीन दिन पूर्व भाजपा युवा जिला मंत्री यतेंद्र देवल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जीवन ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई। आरोप है कि संबंधित सेंटर पर दो सीटी स्कैन कराने के नाम पर क्रमशः 4,000 और 5,500 रुपये की राशि ली गई, जबकि सामान्यतः इस जांच का शुल्क लगभग 2,600 रुपये बताया जाता है।

महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान  ये खबर भी पढ़े : महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

उन्होंने दावा किया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पूर्व में भी कई मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों से इसी प्रकार अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। आरोप लगाया कि गरीब, असहाय और अज्ञात मरीजों से भी मनमाने तरीके से रकम वसूली जाती है तथा शिकायत करने पर सेंटर के कर्मचारी और चिकित्सक अभद्र व्यवहार करते हैं।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक  ये खबर भी पढ़े : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक

चौधरी वीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अनेक लोगों ने उनसे इस संबंध में कई बार शिकायत की है। उन्होंने चांदपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिनमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद तथा विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को शामिल करते हुए, इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की।
उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मरीजों से हो रही कथित मनमानी वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बैठक में उपस्थित शिवसेना पदाधिकारियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मरीजों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

पर्यावरण सेना को मिला ग्रीन कमांडो खिताब

प्रतापगढ़। गुरुवार को उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ मुख्यालय पर बोर्ड द्वारा  द्वारा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण सेना को मिला ग्रीन कमांडो खिताब

दुधारा निवासी मोहम्मद अहमद बने उत्तर प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश महामंत्री 

संत कबीर नगर, सेमरियावां।  उत्तर प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय...