पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 25,000रू की धनराशि
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मोबाइल को हैक करके UPI के माध्यम से 25,000.00 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्ण धनराशि को वापस कराया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आवेदक जगदम्बा त्रिपाठी पुत्र स्व0 जयप्रकाश त्रिपाठी निवासी ग्राम बेलौली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा आवेदक का मोबाइल हैक करके 25,000 रुपये की धोखाधड़ी की गयी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर की टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33106260129680 को संज्ञान में लेकर सम्बन्धित बैंक से संपर्क कर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पूर्ण धनराशि को वापस कराया गया । अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
