उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की नाराजगी के बाद सीवीओ ने डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल से मांगा स्पष्टीकरण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

वायरल तस्वीरों, योजनाओं की जांच और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर उठ सवाल

उन्नाव। पशुपालन विभाग में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीवीओ) डॉ. हरिओम पटेल की कार्यशैली एक बार फिर चर्चाओं में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्हें विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी के साथ-साथ सदर पशु चिकित्सालय के प्रभारी डिप्टी सीवीओ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के अवकाश पर रहने के दौरान उन्हें प्रभारी सीवीओ का कार्यभार भी दिया जाता रहा है।
कुछ समय पूर्व डॉ. हरिओम पटेल की सीवीओ की कुर्सी पर बैठे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामले को लेकर चर्चा का दौर चला, हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद भी लंबे समय तक किसी प्रकार की जवाबदेही तय नहीं की गई। बाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कृतिराज की सख्ती के बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने की चर्चा रही।
इसी बीच डिप्टी सीवीओ की एक अन्य तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें उनकी कुर्सी के पास बीयर कैन दिखाई देने का दावा किया गया। मामले को लेकर डॉ. पटेल ने मीडिया में बयान देते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही थी। हालांकि कोतवाली प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि न किए जाने की चर्चा भी सामने आई।
वहीं बकरी पालन एवं भेड़ पालन योजनाओं में लाभार्थियों के चयन को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। शिकायतों के बाद शासन स्तर से जांच के निर्देश दिए गए थे। हालांकि जांच की वर्तमान स्थिति और उसके निष्कर्षों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
मामले में विभिन्न आरोपों और चर्चाओं के बीच विभागीय अधिकारियों की ओर से स्पष्ट स्थिति सामने आने का इंतजार है। वहीं विभागीय कार्यप्रणाली और जांचों के परिणामों को लेकर भी लोगों की निगाहें बनी हुई हैं। पूरे मामले को लेकर जब सीवीओ डॉक्टर विनोद कुमार को फोन मिलाया तो उनसे बात नहीं हो सकी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

पर्यावरण सेना को मिला ग्रीन कमांडो खिताब

प्रतापगढ़। गुरुवार को उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ मुख्यालय पर बोर्ड द्वारा  द्वारा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक...
पर्यावरण सेना को मिला ग्रीन कमांडो खिताब

दुधारा निवासी मोहम्मद अहमद बने उत्तर प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश महामंत्री 

संत कबीर नगर, सेमरियावां।  उत्तर प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय...
उत्तर प्रदेश 
दुधारा निवासी मोहम्मद अहमद बने उत्तर प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश महामंत्री 

जरूरी मुददों पर जनता का ध्यान भटकाने में जुटी हुई है भाजपा- मोना

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को एक दिवसीय दौरे मे...