पर्यावरण सेना को मिला ग्रीन कमांडो खिताब

पूरे प्रदेश में सब को पीछे छोड़ प्रथम विजेता के रूप में पुरस्कृत हुई पर्यावरण सेना

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। गुरुवार को उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ मुख्यालय पर बोर्ड द्वारा  द्वारा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 13 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित ग्रीन कमांडो अभियान के प्रथम विजेता के रूप में चयनित पर्यावरण सेना प्रतापगढ़ के पुरस्कार को कार्यक्रम में उपस्थित बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को प्रदान किया।कार्यकम में उपस्थित बोर्ड के अन्य सदस्यों राजेंद्र पाल एवं भिखारी लाल प्रजापति ने पर्यावरण सेना के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से सेना के हरित से जुड़ने की अपील की।पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि प्राप्त हुई। पर्यावरण सेना को पुरस्कार मिलने से पर्यावरण सेना के सैनिकों में हर्ष व्याप्त है।
इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा।यह कार्य जागरूकता से ही संभव है।उन्होंने पुरस्कार मिलने पर पर्यावरण सेना के सभी सदस्यों को हरित धन्यवाद दिया।
इस मौके पर पर्यावरण सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी रजनीश ओझा, हरकीरत सिंह,नमन कुमार तिवारी,राधे श्याम आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 