सीबीआई ने बेसिक शिक्षा लखनऊ, अयोध्या समेत 14 ठिकानों पर की छापेमारी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लखनऊ : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी समेत कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एरियर भुगतान में हुई लगभग 4 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन के मामले में की गई है।


हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई CBI जांच
यह पूरा मामला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और अन्य लाभार्थियों के एरियर भुगतान में की गई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश के बाद CBI ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली है। केंद्रीय एजेंसी द्वारा दर्ज की गई FIR में अब तक पांच लोगों को नामजद किया गया है।

UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार? ये खबर भी पढ़े : UP लेक्चरर भर्ती के इंटरव्यू की तारीख आई सामने, किस तारीख को किस विषय के साक्षात्कार?

ऐसे हुआ 4 करोड़ का घोटाला
CBI के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, जो उस समय बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के पद पर तैनात था, ने अन्य आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। इस साजिश के तहत शिक्षकों के हक के लगभग 4 करोड़ रुपये सरकारी खाते से डाइवर्ट कर अलग-अलग निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी ये खबर भी पढ़े : सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया, "यह धनराशि शिक्षकों और अन्य लाभार्थियों के एरियर का भुगतान करने के लिए थी। मामला सामने आने के बाद शुरुआती जांच कराई गई थी। सबूतों के आधार पर पहले पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई और जिम्मेदार लोगों से रकम वसूली के निर्देश दिए गए थे। बाद में आरोपी पक्षों के हाई कोर्ट पहुंचने पर अदालत के निर्देश पर यह जांच CBI को सौंप दी गई।"

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक ये खबर भी पढ़े : नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

छापेमारी में मिले दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस
बुधवार को राज्यभर में हुई इस छापेमारी के दौरान CBI की टीमों को कई अहम कामयाबी मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान गबन की गई रकम के निवेश और उसके इस्तेमाल से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही, कई डिजिटल डिवाइस और गैजेट्स को भी जब्त किया गया है, जिनकी फॉरेंसिक जांच से इस घोटाले के पीछे छिपे अन्य चेहरों और पैसों के लेनदेन का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गुढ़ियारी, पंडरी और...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे कोचिंग टीचर की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पिछले 12 साल से हिरासत में रह रहे इंडियन मुजाहिद्दीन के दो कथित संदिग्धों की...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ