अभिनेत्री 61 साल की उम्र में भी अकेले जिंदगी क्यों गुजार रही ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सुष्मिता मुखर्जी। : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी 61 साल की हो चुकी हैं और इस उम्र में भी वह अकेले जिंदगीं गुजार रही हैं। ऐसी कई हेडलाइंस पिछले कुछ समय में देखने को मिली हैं। और इन्हें इस तरह से पेश किया जाता है जैसे वह एक दुखियारी महिला हैं, जिन्हें उनके अपनों ने उम्र के इस पड़ाव पर अकेला छोड़ दिया है। लेकिन, अब सुष्मिता मुखर्जी ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि आखिर वह इस उम्र में अकेली क्यों रह रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अकेले रहने की वजह पर बात की और साफ किया कि वह किसी मजबूरी के चलते अकेली नहीं रह रहीं, बल्कि अपनी खुशी से अकेली रह रही हैं।

सुष्मिता मुखर्जी ने जारी किया वीडियो
सुष्मिता मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अकेले रहने के फैसले पर खुलकर बात की। अभिनेत्री अपने वीडियो में कहती हैं- 'तो ये बातचीत इस बारे में है कि मैं अकेली क्यों रहती हूं और मैं अकेले रहकर खुश क्यों हूं। मैं कोई दुखियारी महिला नहीं हूं, जिसे उसके परिवार ने बूढ़ी औरत समझकर अकेला छोड़ दिया। वैसे तो मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने वालों में से नहीं हूं, लेकिन फिर भी बता देती हूं।'

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द ये खबर भी पढ़े : हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द

दिल्ली में पली-बढ़ी हैं सुष्मिता मुखर्जी
सुष्मिता मुखर्जी अपने वीडियो में आगे कहती हैं- 'मैं दिल्ली में जॉइंट फैमिली में पली-बढ़ी हूं और मेरा परिवार बहुत ही सपोर्टिव और प्यारा था। मुझे परिवार के साथ रहना पसंद है। फिर मेरी जिंदगी में कुछ हादसे हुए, जिसने मुझे दुख पहुंचाया और उसके बाद मुझे मेरे पति मिले, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। वो सब दिया, जो मुझे हमेशा से चाहिए था। मुझे बचपन से, हमेशा से परिवार चाहिए था। मैं दिल से वर्किंग वुमन नहीं हूं, मेरी प्रयॉरिटी हमेशा फैमिली रही है और दोनों बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया और मैंने पूरी कोशिश की कि सबको खुश रख सकूं, ससुराल पक्ष, मायका जो भी मेरे आसपास थे, मैंने सबको खुश रखने की कोशिश की।'

किसी पर निर्भर नहीं, खुश रहना चाहिए- सुष्मिता मुखर्जी
'मेरे परिवार में सबको पता है कि मेरे लिए परिवार पहले आता है। लेकिन, अब बच्चे बड़े हो गए, चले गए। उनकी स्टोरी मैं शायद आपसे बाद में शेयर करूं। अब मैं और मेरे पति अब हम दोनों ने ऐसा तय कर लिया है, ओरछा (मध्य प्रदेश) में हमारा एक रहवास है। हम दोनों ने 2010 में वो संस्था शुरू की थी और वहां हम आर्ट-क्राफ्ट पर काम करते हैं। मेरे पति वहीं रहते हैं और जब उनका काम होता है तो वो मुंबई आते हैं। जब मुझे मुंबई में काम नहीं होता, मैं ओरछा चली जाती हूं और हम साथ काम करते हैं। वानप्रस्थ में अब सोसाइटी के लिए कुछ करने का मन करता है। ये मेरी सोच है, बहुत से लोग साथ रहने में खुश रहते हैं। मैंने देखा है कि कई लोग साथ रहते हुए भी खुश नहीं रहते, मन ही मन में डरे होते हैं, साइड अफेयर्स होते हैं। तो मुझे लगता है कि लिव अलोन, लिव हैप्पी। मैं बस इस उम्र में औरतों को यही कहना चाहती हूं कि योग करें, खुद को फिट रखें। मैं वेट लिफ्टिंग करती हूं, हमें किसी पर निर्भर नहीं, बस खुश रहने की जरूरत है।'

सुष्मिता मुखर्जी का करियर
बता दें, सुष्मिता मुखर्जी ने टीवी और फिल्म जगत में काफी काम किया है और सपोर्टिंग रोल्स से सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी यादगार फिल्मों की बात करें तो वह 'गोलमाल', 'दिल्लगी', 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'घर जमाई', 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूरदर्शन पर आए शो 'करमचंद' में उनका किट्टी का किरदार काफी पसंद किया गया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट...
खेल  दिल्ली 
डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस