भारतीय महिला टीमने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर हासिल की नंबर-1 की पोजीशन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 जून को हेडिंग्ले के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ना सिर्फ जीत हासिल की बल्कि उसे 95 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद उन्होंने नीदरलैंड्स की टीम को 114 रनों के स्कोर पर समेटने के साथ मैच को एकतरफा तरीके से जीता। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तानी महिला टीम को 64 रनों से मात दी थी।

भारतीय टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर पहले नंबर पर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है और टीम इंडिया को ग्रुप-ए में जगह मिली है। भारतीय टीम ने अब तक इस ग्रुप-ए में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों को अपने नाम करने के साथ उनके 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 3.975 का है। वहीं इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम है जिनके भी 2 मुकाबलों में कुल 4 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 3.875 का है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले तीन मुकाबले भी काफी अहम रहने वाले हैं। भारतीय टीम को अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका महिला टीम से खेलना है जो अभी ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर हैं। वहीं नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की महिला टीम चौथे और पांचवें नंबर पर हैं जिसमें तीनों के अंकों का खाता नहीं खुला है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दो अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

ग्रुप-बी में इंग्लैंड टॉप पर, स्कॉटलैंड-वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर
अंकतालिका में ग्रुप-बी को लेकर बात की जाए तो उसमें मेजबान इंग्लैंड 2 मैच खेलने के बाद दोनों ही जीतने के साथ पहले नंबर पर मौजूद है जिसमें उनके 4 अंक हैं और नेट रनरेट 2.763 का है। वहीं दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड, तीसरे पर वेस्टइंडीज और चौथे पर श्रीलंका महिला टीम है जिसमें तीनों के 2-2 अंक हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में इन तीनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा टक्कर देखने को मिल सकती है। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड महिला टीम 2 मैच खेलने के बाद उन्होंने दोनों में हार का सामना किया है ऐसे में उनके लिए अब ग्रुप स्टेज से आगे का सफर काफी मुश्किल दिख रहा है जबकि अंतिम पायदान पर आयरलैंड महिला टीम है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र