सुबह कितने बजे होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत और अफगानिस्तान  :भारत और अफगानिस्तान की ए टीमें अब आमने सामने आने जा रही हैं। इस वक्त श्रीलंका में टाई सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले ही मैच में भारत ने श्रीलंका की एक टीम को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था। अब बारी दूसरे मैच की है, इसमें अफगानिस्तान से भारत का मैच होगा। ये वनडे मैच है, इसलिए सुबह से शाम तक चलेगा। मैच सुबह कितने बजे शुरू होगा, ये बात अभी से जान लीजिए, नहीं तो आपको मैच छूट सकता है। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि इस मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं। 

भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए वनडे मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा
श्रीलंका में इस वक्त त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमें खेल रही हैं। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथ में है। सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इसमें टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए रुतुराज गायकवाड ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं कप्तान तिलक वर्मा भी अर्धशतक लगाया था। अब 11 जून यानी गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की ए टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। वक्त का विशेष ध्यान रखिएगा। मैच अगर पूरे 50 ओवर का हुआ तो ये करीब पांच बजे तक चल सकता है। 

आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराकर रचा इतिहास ये खबर भी पढ़े : आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सीजन के फाइनल में, गुजरात को 92 रन से हराकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ बन सके थे केवल 14 ही रन, अब फिर होगी परीक्षा
सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी फेल साबित हुए। प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी का आगाज करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 12 बॉल पर केवल 14 रन की छोटी सी पारी खेली। इसमें केवल 3 ही चौके आए। टी20 क्रिकेट में जबरदस्त धमाका करने वाले वैभव अभी वनडे में खुद को फिट नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि ये थोड़ा लंबा फॉर्मेट होता है। प्रभसिमरन भी दो रन बनाकर चलते बने थे। अब जब अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी उतरेंगे तो सभी की नजर उन पर रहेगी कि वे वनडे में कैसा खेल दिखाते हैं। एक तरह से कहें तो ये उनके लिए इम्तिहान की घड़ी है। 

 नॉर्वे शतरंज 2026 के छठे दौर में रोमांच अपने चरम पर, खिताब की दौड़ दिलचस्प ये खबर भी पढ़े :  नॉर्वे शतरंज 2026 के छठे दौर में रोमांच अपने चरम पर, खिताब की दौड़ दिलचस्प

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे
इस बीच मैच को लाइव देखने की बात है तो ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं देख पाएंगे। इस ट्राई सीरीज के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स ने अपने नाम किए हैं। यानी अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। वहां कई चैनलों पर मैच लाइव देखने के लिए मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर आप मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। वहां आप पूरा मैच आराम से लाइव देख सकते हैं। 

सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी ये खबर भी पढ़े : सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत

इंदौर। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 स्कंदिया कप 2026 में मंगलवार को उज्जैन फाल्कन्स और रीवा जगुआर्स ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  राज्य  मध्य प्रदेश 
 माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीत

मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में स्थापित दान पात्रों से बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की गणना की गई। कुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

ट्विशा शर्मा मौत मामलाः दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंपी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच में आई तेजी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
ट्विशा शर्मा मौत मामलाः दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंपी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच में आई तेजी

जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार गंभीर घायल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार गंभीर घायल

आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार:धामी

देहरादून : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी कर दी है। इसका उद्देश्य राज्य में विज्ञान,...
उत्तराखंड 
 आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार:धामी

उत्तर प्रदेश

मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में स्थापित दान पात्रों से बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की गणना की गई। कुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मां विंध्यवासिनी धाम की 11 दान पेटिकाओं से निकले 18.27 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा

जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार गंभीर घायल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार गंभीर घायल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल