जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार गंभीर घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना अंतर्गत कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह (48) का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा और तेजबहादुर शर्मा से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजन श्रीवास्तव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार संभाला ये खबर भी पढ़े : राजन श्रीवास्तव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजय सिंह (48) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

ढाबे पर हंगामा: जानलेवा हमले मारपीट और लूट के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : ढाबे पर हंगामा: जानलेवा हमले मारपीट और लूट के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय मोर्चरी में रखवा दिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर ये खबर भी पढ़े : बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

वैश्विक संकटों के बीच हरियाणा सरकार सख्त, विदेशी दौरे और राजनीतिक रैलियां सितंबर तक प्रतिबंधित

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने वैश्विक संकटों के बीच ईंधन की खपत कम करने और देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव घटाने...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
वैश्विक संकटों के बीच हरियाणा सरकार सख्त, विदेशी दौरे और राजनीतिक रैलियां सितंबर तक प्रतिबंधित

सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया बैग बरामद, नकदी व जरूरी दस्तावेज लौटाए

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया बैग बरामद, नकदी व जरूरी दस्तावेज लौटाए

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ईरान पर 22 देशों का आरोप, विरोधियों और पत्रकारों को निशाना बना रहा

नई दिल्ली। अमेरिका और ब्रिटेन सहित 22 देशों ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह विदेशों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान पर 22 देशों का आरोप, विरोधियों और पत्रकारों को निशाना बना रहा

उत्तर प्रदेश

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया बैग बरामद, नकदी व जरूरी दस्तावेज लौटाए

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया बैग बरामद, नकदी व जरूरी दस्तावेज लौटाए

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, पीडीए को करें मजबूत : मिठाई लाल भारती

गोरखपुर। समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, पीडीए को करें मजबूत : मिठाई लाल भारती