टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा निवासी धीरज दीक्षित (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धीरज दीक्षित आसपास के क्षेत्र में घूमकर और भीख मांगकर अपना जीवनयापन करता था।

ये खबर भी पढ़े : करीब 10 माह से नहीं बटा पोषाहार,रुदपुर गांव में बड़े घोटाले का आरोप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पंकज दीक्षित और वीरेन्द्र कुमार दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

प्राथमिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धीरज दीक्षित अत्यधिक शराब पीने का आदी था। उसका विवाह नहीं हुआ था और वह लंबे समय से इधर-उधर घूमकर जीवनयापन कर रहा था।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा जन चौपाल, महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा जन चौपाल, महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज