राजन श्रीवास्तव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नए कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। उन्हें 23 मई को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया था। विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलसचिव कार्यालय में प्रो. अरुण कुमार सिंह ने राजन श्रीवास्तव को कुलसचिव का कार्यभार सौंपा।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने कहा कि महामना की बगिया में सेवा का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण एवं विशिष्ट अवसर है। विश्वविद्यालय की प्रगति तथा प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं संस्थागत उन्नति के लिए वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केन्द्रीय कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कुलसचिव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

दहेज हत्या मामले में पति को 10 वर्ष की सजा, 55 हजार रुपये का अर्थदंड ये खबर भी पढ़े : दहेज हत्या मामले में पति को 10 वर्ष की सजा, 55 हजार रुपये का अर्थदंड

बताते चलें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व राजन श्रीवास्तव राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी में प्रभारी कुलसचिव के रूप में लगभग साढ़े चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लगभग तीन दशकों के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव से संपन्न राजन श्रीवास्तव उच्च शिक्षा प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी दक्षता, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक ये खबर भी पढ़े : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

राजन श्रीवास्तव ने अपने प्रशासनिक सेवा जीवन की शुरुआत वर्ष 1996 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के रूप में की थी। वर्ष 2009 में उन्हें बीएचयू में उप कुलसचिव पद पर पदोन्नत किया गया। इसके उपरांत वर्ष 2012 में वे उप कुलसचिव के रूप में आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से जुड़े। वर्ष 2014 से वे संयुक्त कुलसचिव के रूप में संस्थान के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का दायित्व संभाल रहे थे। राजन श्रीवास्तव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुराछात्र भी हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 1991 में बी.एससी. तथा वर्ष 1993 में एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) की उपाधि प्राप्त की।

दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान ये खबर भी पढ़े : दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी हसीब को...
उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ दर्दनाक हादसा, मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 

लखनऊ। मंगलवार दुबग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय नर्स की मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ दर्दनाक हादसा, मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 

कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

गोरखपुर । ज्येष्ठ मास के पावन छठवे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर रेती चौक ,स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विशाल...
कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

डीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर,   09 जून 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान

गोसाईगंज लखनऊ। सेठ अनंतराम जयपुरिया सुशांत गोल्फ सिटी शाखा की छात्रा ने उत्तराखंड में आयोजित कीओ सब जूनियर कैडेट कराटे...