2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, पीडीए को करें मजबूत : मिठाई लाल भारती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

 रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े :  रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 37 सीटें दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें तथा अम्बेडकरवादी और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल  ये खबर भी पढ़े : गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल 

मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाना चाहिए।

मोहनलालगंज में इकलौते बेटे की तलाश में दर दर भटकती मां ने सीएम से लगाई गुहार ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज में इकलौते बेटे की तलाश में दर दर भटकती मां ने सीएम से लगाई गुहार

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि आने वाला समय अम्बेडकरवादी और समाजवादी विचारधारा के लोगों का होगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज सहित सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज