रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर में बुधवार को रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से हाईस्कूल के छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद छात्र का शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।मृतक की पहचान बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16/17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पवन कुमार कक्षा 08 का छात्र है।
जानकारी के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ एक बाइक से शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर पर नहाने गया था। वहां दो दोस्त पानी में नहाने लगे, जबकि अन्य दोस्त मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान शिवम रील बनाने के क्रम में सरोवर के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।
ये खबर भी पढ़े : यूपी में डॉक्टरों का बड़ा संकट: 18,500 पदों में 7,500 खाली, विशेषज्ञों की भर्ती के लिए बनेगा नया बोर्डप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवम को डूबता देख उसका एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते शिवम गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ये खबर भी पढ़े : भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी के लिए गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदासघटना की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया।स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से चलाए गए सघन खोज अभियान के बाद लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात शिवम का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देशघटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
