यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित परीक्षा केंद्र पर तकनीकी जांच के दौरान एक ऐसे अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पहले किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दी थी और बाद में स्वयं के नाम से पुनः परीक्षा देने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, कैसरबाग स्थित परीक्षा केंद्र संख्या-59006 पर यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान तकनीकी टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार ने एक अभ्यर्थी की पहचान और परीक्षा संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच में पाया गया कि परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी राम अवतार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम नंगला शिशराम, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा है।

ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तकनीकी जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यही युवक 8 जून 2026 को लखनऊ के खालसा इंटर कॉलेज, थाना नाका हिंडोला स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में वीरू पुत्र राजवीर सिंह, निवासी जनपद मथुरा के नाम पर परीक्षा दे चुका था। यानी आरोपी ने दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा दी थी और बाद में अपने नाम से भी परीक्षा देने पहुंच गया।

 सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई ये खबर भी पढ़े :  सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने परीक्षा में शामिल होने के लिए कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। तकनीकी टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें संदेह और गहरा हो गया।

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा ये खबर भी पढ़े : फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कैसरबाग में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 105/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 की धारा 8 एवं 13(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम अवतार (25 वर्ष) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नंगला शिशराम, जिला मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं है और भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तकनीकी निगरानी और सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से भर्ती परीक्षा में नकल और प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) करने वालों में हड़कंप मच गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज