रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

प्रेम विवाह किये जाने से आकांक्षा का भाई था नाराज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

सहारनपुर। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही पत्नी के सामने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा की गई हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शामली जिले के खेड़ी बैरागी गांव निवासी 27 वर्षीय शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पत्नी आकांक्षा और मामा के बेटे शुभम के साथ कार से वापस लौट रहा था।

 प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह  ये खबर भी पढ़े :  प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

दोपहर करीब एक बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शहरी पुल के पास उनकी कार धीमी गति से चल रही थी, क्योंकि आगे ई-रिक्शा खड़ा था और ट्रैफिक लगा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और कार के शीशे से सटाकर शिवकुमार के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया ये खबर भी पढ़े : उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिलकुशा फाटक पर हुआ नुक्कड़ नाटक ये खबर भी पढ़े : दिलकुशा फाटक पर हुआ नुक्कड़ नाटक

घटना के बाद पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने आरोप लगाया कि उसका प्रेम विवाह चार महीने पहले शिवकुमार से हुआ था, लेकिन उसके मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते से नाराज थे और लगातार धमकी दे रहे थे। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उसके भाई, पिता और अन्य परिजनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

आकांक्षा के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने कार को चारों ओर से घेर लिया था। उसने यह भी कहा कि हमलावर उसे भी नुकसान पहुंचाना चाहते थे, लेकिन वह किसी तरह बच गई।

मृतक शिवकुमार पढ़ा-लिखा युवक था और उसने एमएससी तथा एलएलबी की पढ़ाई की थी। हाल ही में उसे एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था, हालांकि उसने अभी जॉइन नहीं किया था।

मृतक के पिता सलेखचंद की तहरीर पर पुलिस ने आकांक्षा के दो सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एसएसपी का सख्त एक्शन—इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

जनता दर्शन में शिकायत,पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे बदमाश
एसएसपी का सख्त एक्शन—इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सख्त सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

राज्यसभा से इस्तीफा देकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा से मिलीं सुष्मिता देव

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को सदन की सदस्यता से...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से इस्तीफा देकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा से मिलीं सुष्मिता देव

उत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

डीएम से शिष्टाचार भेंट,एडीएम सिटी के नेतृत्व में हुआ प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश 
तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार