बना लें कच्चे आम का छुन्दा, सालभर कर सकते हैं स्टोर
कच्चे आम का चटनी : कच्चे आम की चटनी हो चाहे लौंजी ये रेसिपीज़ स्वाद में बेहद लाजवाब लगती हैं। लेकिन बार बार आम पन्ना और उसकी चटनी से कई बार बोरियत होने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कच्चे आम की एक और टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। ख़ास बता यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। कच्चे आम की छुन्दा रेसिपी गुजारत में बनाई जाती है जिसे आमतौर पर लोग पूरी और थेपला के साथ खाते हैं। बता दें, गुजराती में छुन्दा का मतलब है होता है कुचला हुआ यानी कद्दूकस करना। तो चलिए जानते हैं यह रेसिपी कैसे बनाएं?
कच्चे आम का छुन्दा बनाने के लिए सामग्री
1 किलो आम, 1 बड़ा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 किलो पिसी हुई चीनी, 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, 1 इंच का दालचीनी टुकड़ा, लौंग 2
कच्चे आम का छुन्दा बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चा आम लें। इसे पीलर से अच्छी तरह छील लें और फिर ऊपर का हिस्सा काट दें। गुठली के चारों ओर से मोटे टुकड़ों में काट लें और कद्दूकस के मोटे छेदों का इस्तेमाल करके इसे कद्दूकस करें। लंबे और मोटे लच्छे चाहिए इसलिए बारीक छेदों का इस्तेमाल नहीं करेंऔर इसे आप गुठली तक कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस किए हुए आम को एक कड़ाही में डालें। इसमें नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अब पिसी हुई चीनी को 3-4 बार में डालें और हर बार अच्छी तरह मिलाएं। जब सारी चीनी डल जाए और अच्छी तरह मिल जाए, तो इसे ढक दें और 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर रखने के बाद, ढक्कन हटाएं और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाना शुरू करें। इस समय मिश्रण बहुत पतला होगा, लेकिन पकने पर यह गाढ़ा हो जाएगा। इसे लगभग 25-30 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
यह तैयार है या नहीं, यह जांचने के लिए थोड़ी सी चाशनी एक प्लेट पर डालें, इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और अपनी उंगलियों के बीच दबाएं; इससे एक तार बनना चाहिए जो तुरंत टूट जाए। जब यह बन जाए तब आंच बंद कर दें और इसे कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर यह बहुत अच्छे से गाढ़ा हो जाता है।
जब यह रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी और लौंग मिलाएं। इसका रंग बहुत बढ़िया हो जाएगा। चखकर देखें और ज़रूरत हो तो मसाले कम-ज़्यादा कर लें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
