अमेठी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कपूरीपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपूरीपुर गांव निवासी राजन शर्मा (22) पुत्र उदयभान शर्मा बिजली के तारों को छील रहा था। इसी दौरान अचानक तारों में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आने से राजन गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजनजगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
