प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती (हर्रैया) - हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौराणिक स्थल बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य कीर्तन, हवन-पूजन एवं विशेष आराधना का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और विकास की कामना की।
इस पावन अवसर पर विधायक अजय सिंह ने देवाधिदेव महादेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।
हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और देश विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने सभी लोगों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख के.के.सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं.सरोज मिश्रा, महेंद्र सिंह अखिलेश सिंह, नीरज शुक्ला, दीपक पांडेय, राणा सिंह, प्रधान अरविंद चौरसिया, मार्शल तिवारी, लवकुश चौधरी, सुनील यादव, धीरेंद्र चौधरी, दुर्गेश सिंह, हरिओम भारती, हरिकेश यादव, जग्गू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

फल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित ये खबर भी पढ़े : फल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी
राष्ट्रीय 
मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड

सीवान : नशीले कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू

सीवान। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुठनी थाना...
बिहार 
सीवान : नशीले कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू

एसएसपी का सख्त एक्शन इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

जनता दर्शन में शिकायत,पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे थे बदमाश
एसएसपी का सख्त एक्शन इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सख्त सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था के बीच गोरखपुर में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

उत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 9 अंकों का विशेष नंबर आवंटित

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

डीएम से शिष्टाचार भेंट,एडीएम सिटी के नेतृत्व में हुआ प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश 
तहसीलदार से एसडीएम बने 20 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार