सीवान : नशीले कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुठनी थाना क्षेत्र स्थित गुठनी चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कोडीन फॉस्फेट युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुजरात नंबर के एक डीसीएम ट्रक की जांच की।

जांच के दौरान वाहन चालक टीम को देखकर ट्रक रोककर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में रखे टायरों के भीतर छिपाकर रखी गई 1530 लीटर कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप बरामद की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद सिरप प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और यह एनडीपीएस एक्ट के तहत नियंत्रित पदार्थ है। जब्त सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.59 लाख रुपये आंकी गई है।

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: नशे की अवैध खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: नशे की अवैध खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान गुजरात के अहमदाबाद जिले के वटवा थाना क्षेत्र स्थित वटवा नवजीवन निवासी चंद्रभूषण पांडेय के पुत्र दिलीप कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि प्रतिबंधित कफ सिरप गुजरात से लाकर पूर्णिया पहुंचाई जा रही थी। उसने बताया कि पूर्णिया स्थित जय गुरु मेडिकल एजेंसी को इसकी डिलीवरी दी जानी थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह इस तरह की खेप की तस्करी कर चुका है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। तस्कर ने खेप के मालिक, डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी है।

सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम  ये खबर भी पढ़े : सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

इन सुरागों के आधार पर विभाग अब पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पूर्णिया में भी जल्द छापेमारी की जा सकती है।

क्या बोले उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि गुठनी चेक पोस्ट से प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई है। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, श्रीकरपुर चेक पोस्ट को मिला स्थायी स्वरूप ये खबर भी पढ़े : यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, श्रीकरपुर चेक पोस्ट को मिला स्थायी स्वरूप

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर : अखिलेश यादव

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रदद होना लोकतंत्र की हत्या- प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी...
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रदद होना लोकतंत्र की हत्या- प्रमोद तिवारी

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

दरोगा भर्ती से लेकर नीट और सीयू ईटी तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार...