12 करोड़ के मोबाइल से भरा कंटेनर रहस्यमय ढंग से गायब, जांच में जुटी एसआईटी 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अररिया: बिहार के अररिया जिले में करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन से भरे ट्रक की संदिग्ध लूट और ड्राइवर-खलासी के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है.मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसआईटी यानी विशेष जांच दल का गठन कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार विभिन्न कंपनियों के 1100 से अधिक पैकेट विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन लेकर एक कंटेनर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से असम के गुवाहाटी जा रहा था. इसी दौरान मोबाइल से भरा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया और उसके साथ ड्राइवर एवं खलासी का भी कोई पता नहीं चल सका.

बेगूसराय और बिहार के लिए गौरव होगा एनटीपीसी बरौनी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: प्रमुख जयदीप घोष  ये खबर भी पढ़े : बेगूसराय और बिहार के लिए गौरव होगा एनटीपीसी बरौनी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: प्रमुख जयदीप घोष 

बताया जाता है कि अररिया जीरो माइल के समीप इस मामले की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लूट की वास्तविक घटना कहां हुई. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

इस मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के आवेदन पर अररिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की पुष्टि करते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन से लदा ट्रक ग्रेटर नोएडा से गुवाहाटी जा रहा था. जांच के दौरान अररिया जीरो माइल के पास ट्रक बरामद किया गया है. पुलिस ने ट्रक की आवाजाही से जुड़े कई टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की है.

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोरखपुर के बीच कहीं घटित हुई हो सकती है. एसपी ने बताया कि मामला अंतरराज्यीय प्रकृति का है, इसलिए सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले के खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से जांच में जुटी हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन के गायब होने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी अथवा नुकसान की वास्तविक राशि के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही है. फिलहाल यह मामला जिले के सबसे चर्चित और बड़े लूटकांडों में शामिल हो गया है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली