अब कुकर में जमेगा गाढ़ा-मलाईदार दही, बस नमक वाली ट्रिक का करें इस्तेमाल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कुकर में दही  : गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए दही का सेवन खूब किया जाता है। लेकिन घर पर मार्केट जैसा मलाईदार दही जमाना किसी टास्क से कम नहीं लगता। ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दही या तो पानी छोड़ देता है या अच्छी तरह नहीं जम पाता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप मिनटों में बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमा सकते हैं। यहां हम आपको कुकर में दही जमाने के नमक वाली ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जान लें गाढ़ा दही कैसे जमाएं। 

दूध को अच्छी तरह उबालें

घर पर बना लें लौकी के स्वादिष्ट और करारे पकोड़े ये खबर भी पढ़े : घर पर बना लें लौकी के स्वादिष्ट और करारे पकोड़े

गाढ़ा-मलाईदार दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह गर्म करें। इसके लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें। अगर आप फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो एक चम्मच कॉर्नफ्लोर को थोड़ा सा कच्चा या नॉर्मल दूध की मदद से एक स्मूथ घोल तैयार कर लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस का फ्लेम धीमा करें और इसमें ये तैयार घोल डाल दें। इससे दूध एकदम गाढ़ा हो जाएगा और गाढ़ा दही जमेगा। 

मिट्टी के बर्तन को दही से ग्रीस करें
अब एक साफ मिट्टी का बर्तन लें और इसे दही से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। दही को मिट्टी के बर्तन में अंदर की तरफ अच्छी तरह चारों तरफ लगाएं। इसके बाद दूध को थोड़ा ठंडा होने दें। थोड़ी देर बाद दूध में उंगली डालकर देखें कि वो गुनगुना हुआ है या नहीं। जब ये गुनगुना हो जाए तो उसमें दूध डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा दही और डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

कुकर और नमक का कमाल
अब प्रेशर कुकर लें और इसमें आधा कटोरी नमक डालें और इसे अच्छी तरह फैला दें। इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर प्री-हीट करें। जब कुकर अच्छी तरह गर्म हो जाए तो दूध वाली मिट्टी की हांडी को एक ढक्कन से ढकें और बहुत सावधानी से कुकर के अंदर नमक के ऊपर रख दें। इसके बाद ढक्कन लगाएं और सीटी निकाल दें। कुकर के अंदर की गर्माहट से सिर्फ एक घंटे में गाढ़ा, मलाईदार जम जाएगा। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हर घर तिरंगा अभियान यात्रा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

बस्ती - हर घर तिरंगा अभियान यात्रा-2026 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान यात्रा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बेगूसराय। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान...
बिहार 
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

निर्माता दिनेश विजान ने सोशल मीडिया पर साझा किया फिल्म का नया पोस्टर राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द...
मनोरंजन 
'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान यात्रा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

बस्ती - हर घर तिरंगा अभियान यात्रा-2026 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान यात्रा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

एक रुपये में मिल रहा है सिम बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, ज्योति राय बनीं अपर आयुक्त

हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी

युवा दिवस पर युवा व्यापारियों से आंदोलन में आगे आने और नेतृत्व संभालने का आह्वान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन में बड़ा मोड़, 15 अगस्त को 12 व्यापारियों के आत्मदाह की चेतावनी