हर घर तिरंगा अभियान यात्रा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - हर घर तिरंगा अभियान यात्रा-2026 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ‘वंदे भारत’ की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में वंदे मातरम् गीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी नगर होते हुए कंपनी बाग पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना और मजबूत होती है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्मरण करने का भी अवसर है।
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों की विशेष उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत दिखाई दिया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, प्रधानाचार्य जीआईसी डा. विजय वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला बचत अधिकारी अजय गुप्ता, सरदार जगवीर सिंह, शिक्षिका मानवी सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय 
सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा नई दिल्ली। भारी हंगामे और गतिरोध के बीच संसद के दोनों...
राष्ट्रीय 
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विश्व हाथी दिवस पर हादसे की चपेट में आए गज और शावक की मौत

कोयंबटूर। विश्व हाथी दिवस के दिन तमिलनाडु-केरल सीमा पर ट्रेन की चपेट में आने से हथिनी (मादा हाथी) और एक...
राष्ट्रीय 
विश्व हाथी दिवस पर हादसे की चपेट में आए गज और शावक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन

लखनऊ। सतरूपा विपुल ग्रुप की ओर से महिलाओं के लिए भव्य तीज समारोह का आयोजन क्लब मोमेंट्ज, विभूतिखंड, गोमतीनगर में...
उत्तर प्रदेश 
सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन