सूरज प्रताप और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हें सितारों की खास बॉन्डिंग

ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है: सूरज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं। सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।

फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में, सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हँसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारे प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।

सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी ये खबर भी पढ़े : सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी

बच्चों के साथ अपने रिश्ते और सेट की कुछ खास यादों के बारे में बात करते हुए सूरज प्रताप सिंह ने कहा, "अब तो बच्चे मेरे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें हैं। शुद्धि के साथ मेरी एक खास याद है। उसे पता है कि मैं घर से दूर रहता हूँ और मेरी माँ यहाँ मेरे साथ नहीं हैं। इसलिए वह अपनी माँ से रोज मेरे लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती है। कभी वह मेरे लिए पराठे लेकर आती है तो कभी कुछ और वह हमेशा मेरे लिए कुछ लेकर आने की कोशिश करती है, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। कभी-कभी निर्माण की माँ भी मेरे लिए कुछ खाने को लेकर आती हैं।"

वे आगे कहते हैं, "सप्पू के साथ तो ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है। हम दोस्तों की तरह बात करते हैं और साथ में समय बिताते हैं। तारा तो मेरी तारा है ही और उसके साथ भी मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। जीनू भी मुझसे बहुत जुड़ा हुआ है जब वह सुबह मुझे देखता है तो ऐसा लगता है, जैसे वह मुझे छोड़कर जाएगा ही नहीं वह आकर मेरी गोद में बैठ जाता है और फिर कभी-कभी सप्पू भी आ जाता है बच्चों के साथ ये मेरी कुछ मजेदार और प्यारी यादें हैं।"

सूरज बताते हैं कि बच्चों के साथ सेट के पीछे भी खूब मस्ती होती है। वे कहते हैं, "हम एक-दूसरे को मजेदार और अजीब-अजीब नामों से बुलाते हैं और जब हम उन नामों से एक-दूसरे को बुलाते हैं, तो बहुत हँसी-मजाक होता है, जब हम सब साथ होते हैं, तो सेट पर कभी बोरियत नहीं होती।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...