कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कटहल की सब्जी  : कटहल की सब्जी अगर सही तरीके से बनाई जाए तो इसका स्वाद किसी भी नॉन वेज या वेज की सब्जी को फेल कर दें। आज हम आपके लिए कटहल की ग्रेवी वाले सब्जी की एक बेहद खास रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं?

कटलह सब्जी के लिए सामग्री
कटलह की सब्जी बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए इन मसालों का इस्तेमाल करना होगा। इन मसालों की मदद से आप बेहद स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं। 

बेसन और आटे  की  वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं ये खबर भी पढ़े : बेसन और आटे  की  वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं

कटलह को उबालने के लिए सामग्री: कटहल चार सौ ग्राम, नमक आधा छोटा चम्मच,  हल्दी पाउडर और पानी

ग्रेवी बेस के लिए सामग्री: सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, प्याज 3, लहसुन एक मुट्ठी, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च, 2 टमाटर, एक मुट्ठी हरा धनिया,  नमक स्वाद अनुसार, पानी

तड़का के लिए सामग्री: तेल 3-4 बड़े चम्मच, आधा चम्मच जीरा, एक टुकड़ा दालचीनी का, दो से तीन हरी इलायची, दो से तीन काली इलायची, दो तेज पत्ता, एक बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, एक चम्मच गरम मसाला, भुनी हुई कसूरी मेथी, ताज़ा हरा धनिया

कटहल की सब्जी बनाने का तरीका:
कुकर में तेल डालें। तेल गरम होने पर, कटहल, नमक और हल्दी पाउडर डालें। 1-2 मिनट तक चलाएं फिर ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक पकाएं। पकने के बाद कुकर की भाप अपने आप निकलने दें।

जब तक कटहल पक रहा है, ग्रेवी का बेस तैयार कर लें। प्याज और टमाटर को मोटा-मोटा काट लें। फिर, एक पैन में तेल और जीरा डाल दें। इसके बाद मोटे कटे प्याज डालकर, चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाएं। 

जब प्याज अच्छी तरह सुनहरा हो जाए, तो लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, धनिये के डंठल डालें। अच्छी तरह मिलाएं और जब टमाटर पूरी तरह गल जाए तब गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर इस मिश्रण का स्मूथ पेस्ट बना लें। 

जब कुकर की भाप निकल जाए, तो ढक्कन खोलें। कटहल अच्छी तरह पक चुका होगा। एक कड़ाही में तेल गरम करें और कटहल के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें। 

उसी कड़ाही में, अब जीरा, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, तेजपत्ता और जावित्री डालें और उन्हें चटकने दें। तैयार ग्रेवी का पेस्ट डालें और साथ ही नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तीखी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भी डालें। 

इन्हें तब तक पकाएं जब तक मसाले तेल से अलग न हो जाए। जब मसाला कड़ाही में चिपकना बंद कर दे और तेल ऊपर आ जाए। गाढ़ेपन के लिए पानी डालें और पकाएं। अब तले हुए कटहल के टुकड़े डालें। अंत में भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर और ताज़ा हरा धनिया डालें। आपकी कटहल मसाला करी तैयार है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : श्री...
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद

गोरखपुर(सुधाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट )।भारत की सनातन संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि विश्व मानवता को सत्य, शांति, आध्यात्मिक...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद