जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी

नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं पारिवारिक जीवन बर्बाद कर देती है- डॉ अखिलेश 

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,26 जून(तरुणमित्र)। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कारागार, लखीमपुर खीरी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं/कैदियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता निर्देश पर आयोजित हुआ है उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता, परामर्श एवं समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम ये खबर भी पढ़े : वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

इस अवसर पर कैदियों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यशाला के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा की गई तथा कैदियों को बताया गया कि मानसिक तनाव, अवसाद, नशे की समस्या अथवा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1-800-891-4416 पर 24×7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध है तथा "नशे से संबंधित किसी भी सहायता के लिए राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 तथा तंबाकू छोड़ने के लिए 1800-11-2356 पर संपर्क किया जा सकता है।"

  हमीरपुर में बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला ये खबर भी पढ़े :  हमीरपुर में बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला

कार्यक्रम में जिला कारागार के कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला, चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, फार्मासिस्ट आरआर सिंह एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने सहभागिता की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण ये खबर भी पढ़े : पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी