हाई यूरिक एसिड के मरीज को कौन सी दाल खानी चाहिए ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

यूरिक एसिड : यूरिक एसिड भले ही सुनने में कोई गंभीर बीमारी न लगे, लेकिन इसके मरीज का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। एड़ी, टखने, घुटनों और हाथ की उंगलियों में तेज दर्द होता है, जिसे झेल पाना मुश्किल हो जाता है। खाने से यूरिक एसिड बनता है जो सभी के शरीर में बनता है। लेकिन जिसके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड में हाई प्रोटीन फूड को खाने से बचना चाहिए। खासतौर से कुछ दालें यूरिक एसिड की समस्या को ट्रिगर करती हैं। जानिए यूरिक एसिड में कौन सी दाल खानी चाहिए और कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?


यूरिक एसिड में कौन सी दाल खानी चाहिए?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के मुताबिक यूरिक एसिड के मरीज के लिए मूंग दाल आमतौर अच्छी मानी जाती है। ये दूसरी दालों की तुलना में आसानी से पच जाती है और हल्की होती है। मूंग दाल में प्यूरीन की मात्रा कम होने की वजह से आप इसे खा सकते हैं और इससे यूरिक एसिड का स्तर और बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। दाल को खाने से पहले आपको इसे 1-2 घंटे के लिए भिगोकर रखना चाहिए। इससे दाल को पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा लाल मसूर में भी प्यूरीन की मात्रा मीडियम होती है। आप इसका भी सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें दाल को अच्छा गलने तक पकाएं और उसमें हल्का तड़का लगाकर खाने में इस्तेमाल करें।

 शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट  ये खबर भी पढ़े :  शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट 

यूरिक एसिड में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?
जिन्हें हाई यूरिक एसिडी की समस्या है उन्हें खाने में हाई प्यूरिन वाली चीजों से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को चना दाल, अरहर दाल, मटर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान होता है और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा हाई प्रोटीन वाली चीजें जैसे राजमा, छोले और काले चने का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। इन दालों में प्यूरीन अधिक होने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। 

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन ये खबर भी पढ़े : डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन

यूरिक एसिड को कैसे कम करें?
यूरिक एसिड कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। खाने में खाने में पालक, टमाटर, बीज वाली चीजों का सेवन कम करें। ज्यादा मीठे ड्रिंक और मिठाई या दूसरी चीजें न खाएं। फलियों का सेवन न करें। शराब, तला हुआ खाना और नॉनवेज ज्यादा न खाएं। इसकी बजाय खाने को क्विनोआ और चावल के साथ बैलेंस करें। ये पाचन के लिए अच्छे होते हैं। मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें। रोजाना कुछ देर व्यायाम जरूर करें।

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर ये खबर भी पढ़े : गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी