''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर गई हैं। महायुति के नेताओं ने सना मलिक के बयान की आलोचना की है। शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने NCP विधायक सना मलिक के बयान पर कहा, "UCC की आवश्यकता है क्योंकि हिंदू, सिख और ईसाई सभी को एक समानता के साथ न्याय मिलना चाहिए। मैं सना मलिक से केवल एक बात पूछना चाहती हूं कि क्या आप अपने पति को अनुमति देंगी कि वे 4 बार शादी करें?।


शायना एनसी ने सना मलिक से पूछे तीखे सवाल

 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था लेकिन विभाग ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र  ये खबर भी पढ़े :  जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था लेकिन विभाग ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 

शायना एनसी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को ज़्यादा सम्मान और सुरक्षा दी है। दूसरी तरफ सना मलिक हैं जो बहुविवाह (polygamy) पर विवादित बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत इसकी इजाज़त है और सरकार को धार्मिक पर्सनल लॉ में दखल नहीं देना चाहिए। सरकार दखल क्यों न दे? क्या एक समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) नहीं होनी चाहिए जिसका सम्मान और पालन किया जाए? मुस्लिम पर्सनल लॉ को बिना जांच-परख के पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

शुष्क शौचालय: जल संरक्षण और जैविक खाद की क्रांति: मांगें राम चौहान ये खबर भी पढ़े : शुष्क शौचालय: जल संरक्षण और जैविक खाद की क्रांति: मांगें राम चौहान

कुरान का पालन करना एक बात है, लेकिन शादी, तलाक, विरासत और दूसरे नागरिक मामलों को समानता और न्याय के नज़रिए से देखा जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में सुधारों का विरोध करने की कोई भी कोशिश सिर्फ़ वोट-बैंक की राजनीति की ओर झुकाव दिखाती है। मैं सना से गुज़ारिश करूँगी कि वे अपने कहे पर विचार करें, क्योंकि ऐसे बयान भारत की महिलाओं का अपमान करने के बराबर हैं। बहुविवाह अतीत की एक प्रथा और सोच है और आधुनिक, प्रगतिशील समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। 

स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य ये खबर भी पढ़े : स्त्री के ये 4 गुण बनाते हैं परिवार को खुशहाल:चाणक्य


सना मलिक ने दिया था ये बयान

वहीं सना मलिक ने बृहस्पतिवार को अपने उन बयानों का बचाव किया, जो उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को 'तीन तलाक' के कारण होने वाले अत्याचारों पर मंगलवार को सदन में हुई चर्चा में भाग लेते हुए दिए थे। उन्होंने सदन में कहा था, ''यदि कुरान में कोई बात कही गई है और उसे पाकिस्तान में लागू किया जाता है, तो हम मांग करते हैं कि उसे यहां भी लागू किया जाये।' सना मलिक ने कहा कि इस मुद्दे को केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार बहुविवाह की अनुमति है और इसे लागू करने के लिए कुछ कदम भी उठाए जा रहे थे। मलिक ने कहा कि इस प्रथा को केवल एक समुदाय के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। मुसलमानों पर ध्यान केंद्रित करने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ''क्या सभी प्रकार का उत्पीड़न केवल मुस्लिम महिलाओं के साथ ही होता है? उन्होंने कहा कि इस्लाम में बहुविवाह की अनुमति है। इसकी मुस्लिम कानून में भी अनुमति है। इसका उल्लेख कुरान में भी किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी