जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था लेकिन विभाग ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कानपुर: युग जैसे-जैसे डिजिटल हो रहा है वैसे-वैसे विभागों के सॉफ्टवेयर भी अपडेट हो रहे हैं, लेकिन इस बदलते डिजिटल युग में ये अपडेटेड सॉफ्टवेयर जीवित व्यक्ति को कब मृत घोषित कर दें इसकी एक बानगी कानपुर में उस वक़्त देखने को मिली जब सरकारी व्यवस्था की एक बड़ी लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र से सामने आया। यहां एक पिता अपने नवजात बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन जब दस्तावेज मिला तो उसमें बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। अब हालत यह हैं कि पिता पिछले कई महीनों से अपने जीवित बेटे को सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहा है, लेकिन उसे महीनों से मिल रहा है केवल आश्वासन।

क्या है पूरा मामला?
मामला नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड अंतर्गत बांबी गांव का है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जगलाल के अनुसार उनके बेटे अयांश का जन्म 9 जनवरी 2026 को घर पर हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने नियमानुसार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था ताकि भविष्य में बच्चे के स्कूल प्रवेश, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी दस्तावेजों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आज़ादी के आठ दशक बाद भी सस्ता सुलभ न्याय दूर की कौड़ी ? ये खबर भी पढ़े : आज़ादी के आठ दशक बाद भी सस्ता सुलभ न्याय दूर की कौड़ी ?

लेकिन जब आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज प्राप्त हुआ तो उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। जन्म प्रमाण पत्र की जगह 24 फरवरी 2026 को बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। दस्तावेज में बच्चे को मृत दर्शाया गया, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ और अपने परिवार के साथ रह रहा है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि इस गंभीर गलती को सुधारवाने के लिए वह कई महीनों से ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। उसने कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन अब तक न तो त्रुटि का स्थायी समाधान किया गया और न ही सही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे परिवार मानसिक तनाव और परेशानी का सामना कर रहा है।

जितेंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में उनका बेटा मृत दर्ज हो चुका है, जबकि वह जीवित है। ऐसे में भविष्य में बच्चे को सरकारी दस्तावेज बनवाने, शिक्षा प्राप्त करने और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं।

वहीं, मामले पर बांबी ग्राम पंचायत के सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण की पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अलग-अलग विकल्प होते हैं। संभव है कि आवेदन भरते समय किसी कैफे या जनसेवा केंद्र से गलतीवश मृत्यु प्रमाण पत्र वाला विकल्प चुन लिया गया हो।

सचिव के अनुसार संबंधित प्रमाण पत्र उनके कार्यकाल से पहले तैनात पंचायत सचिव द्वारा जारी किया गया था। हालांकि अब उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है और पीड़ित को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद सवाल यह है कि आखिर एक जीवित बच्चे को सरकारी रिकॉर्ड में मृत कैसे घोषित कर दिया गया और इस गलती को सुधारने में महीनों का समय क्यों लग गया।

यह मामला सरकारी कार्यप्रणाली और ऑनलाइन प्रमाण पत्र व्यवस्था की खामियों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही उसके बेटे का सही जन्म प्रमाण पत्र जारी होगा और उसे अपने ही बेटे के जिंदा होने का सबूत देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत