युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह
शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर विधायक ने युवाओं से लिए सुझाव
बस्ती - हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार, युवाओं की भागीदारी, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में युवाओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर विचार-विमर्श किया और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को प्रभावी बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस बात का संकेत है कि जनभागीदारी से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि हर्रैया विधानसभा और पूरे जनपद का सर्वांगीण विकास, प्रत्येक नागरिक का सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध और हरित भविष्य का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग और समाजहित में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
