सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी सुशील उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला वर्ष 2024 में मांडर थाना क्षेत्र में हुई जघन्य वारदात के मामले में सुनाया गया।

अभियोजन के अनुसार, यह घटना 17 अप्रैल 2024 को उस समय हुई थी, जब दोनों नाबालिग मौसेरी बहनें चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार गांव में लगे मेले को देखने गई थीं। उनके साथ दो नाबालिग लड़के भी मौजूद थे। मेला समाप्त होने के बाद चारों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा ये खबर भी पढ़े : जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

रास्ते में दोनों नाबालिग, आरोपित लड़कियां को अपने घर ले गए। जब पीड़िताओं ने उन्हें घर छोड़ने की बात कही तो आरोपितों ने कुछ देर बाद छोड़ने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों नाबालिग आरोपितों ने कथित तौर पर दोनों पीड़िताओं के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अभियोजन के अनुसार, वारदात के दौरान आरोपितों ने अपने मित्र सुशील उरांव को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद सुशील उरांव ने भी एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद एक पीड़िता किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

दूसरी पीड़िता को अगले दिन बीजुपाड़ा-खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद किया गया, जहां आरोपित उसे मोटरसाइकिल से छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयान और अन्य प्रमाणों के आधार पर अदालत ने सुशील उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में शामिल नाबालिग आरोपितों से संबंधित कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अलग से की गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा