ब्रेन मलेरिया का कहर, तीन बच्चों की मौत; 16 नए संक्रमित मिलने से बढ़ी चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक इस बीमारी से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

प्रभावित गांवों और छात्रावासों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच, उपचार, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चला रही हैं शनिवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगातार तीसरे दिन विशेष जांच अभियान चलाया गया।

सड़क हादसा: पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसा: पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा

जांच के दौरान 14 लोगों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई। इनमें से सात मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया।

 राजधानी रांची के बापू वाटिका से 'नशामुक्त झारखंड' के संकल्प के साथ निकली जागरूकता मैराथन ये खबर भी पढ़े :  राजधानी रांची के बापू वाटिका से 'नशामुक्त झारखंड' के संकल्प के साथ निकली जागरूकता मैराथन

इसके अलावा गोमियासाई की अमीषा भूमिज (12) और सेरेंगडीह के भीम सरदार (17) भी संक्रमित पाए गए, जिनका इलाज हाता स्थित तारा सेवा सदन में चल रहा है। इस प्रकार शनिवार को कुल 16 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमारी का सबसे अधिक असर बच्चों और किशोरों पर देखा जा रहा है। संक्रमितों में कई स्कूली छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चे शामिल हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच कोंडोर गांव की सुबोला सरदार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। उनकी एक वर्षीय बहन खुशबू सरदार भी इसी बीमारी से संक्रमित है और तारा सेवा सदन में भर्ती है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतका के पिता महावीर सरदार ने बताया कि शुरुआत में बच्ची का उपचार एक झोलाछाप चिकित्सक से कराया गया था। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी खुशबू का इलाज जारी है।

सीएचसी पोटका की प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि अब तक ब्रेन मलेरिया से तीन बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा लखी सरदार, दौड़डोडिया गांव के राहुल सरदार और कोंडोर गांव की सुबोला सरदार शामिल हैं।

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर ये खबर भी पढ़े : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

शनिवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय धावड़िया, पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा तथा अंचल अधिकारी निकिता बाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार और रोकथाम के कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें सबरनगर, सेरेंगडीह, चांदपुर, मोहनाडीह, पोड़ा तेतला, पोटका, धाड़कीदिह, पीटीडीरी, कस्तूरबा विद्यालय और गोमियासाई के बच्चे एवं अन्य लोग शामिल हैं। सभी संक्रमितों का उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है।

हाता स्थित तारा सेवा सदन के डॉ. ए.के. लाल ने बताया कि खुशबू सरदार की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देने, शाम के समय दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर कीटनाशक का छिड़काव कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से ब्रेन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से होने वाले जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। विभाग ने झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह भी दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

उत्तर प्रदेश

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना