मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे
देवघर। जिले के कुशमडीह गांव में शनिवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ताजिया उठा रहे नौ लोग करंट लगने से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहर्रम का ताजिया गांव से मेला स्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पांडेय दुकान के समीप ताजिया ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से सट गया।
तार के संपर्क में आते ही ताजिया में करंट दौड़ गया, जिससे उसे उठा रहे नौ लोग उसकी चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में रजाउल अंसारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें निगरानी में रखा गया है।
ये खबर भी पढ़े : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों का इंतजार खत्म, 19 जून को मिलेगी फ्लैटों की चाबीघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहींहादसे के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
