खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। राजधानी के पटना सिविल कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कदमकुआं थाना पुलिस ने मामले से जुड़ी अपडेटेड केस डायरी अदालत के समक्ष सबमिट कर दी है। कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिनों का समय दिया है। अब इसकी अगली सुनवाई 30 जून को होगी, तब तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी।

सुनवाई के दौरान खान सर के पक्ष की ओर से अदालत से आग्रह किया गया कि मामले में लगातार समय बढ़ाया जा रहा है और आज ही बहस पूरी कर निर्णय लिया जाए। हालांकि, लोक अभियोजक तथा शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा दाखिल की गई नई केस डायरी और दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

महज 150 रुपये के विवाद ने ली युवक की जान, तीन नाबालिग हिरासत में.... ये खबर भी पढ़े : महज 150 रुपये के विवाद ने ली युवक की जान, तीन नाबालिग हिरासत में....

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपडेटेड केस डायरी की समीक्षा के लिए तीन दिनों का समय प्रदान किया और मामले की अगली सुनवाई 30 जून तय कर दी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक फैजल खान उर्फ खान सर को मिला अंतरिम संरक्षण जारी रहेगा।

मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार ये खबर भी पढ़े : मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

इस मामले में खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड पहले से ही जेल में बंद हैं। उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी 30 जून को ही सुनवाई होगी।अदालत ने संबंधित सभी मामलों को एक साथ टैग कर दिया है ताकि एक ही दिन समग्र रूप से सुनवाई की जा सके।पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई केस डायरी को अदालत ने अधूरा माना था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह पूरी और अद्यतन केस डायरी दाखिल करे। इसी निर्देश के बाद पुलिस ने नई केस डायरी प्रस्तुत की है।

संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

पुलिस की ओर से दाखिल नई केस डायरी में महत्वपूर्ण दावे किए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि घटना के दौरान की गई फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, खान सर के कहने पर उनके दोनों सुरक्षा गार्डों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई थी। यह बिंदु मामले की सुनवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां में शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, जो बेहतर माइलेज, आधुनिक...
टेक-मित्र 
ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के कुर्मिनखेड़ा मजरा उतरावां में शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
शराब के नशे में बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर हुई मारपीट 

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत