मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। मुहर्रम के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी मुहर्रम की छुट्टी होने की वजह से दिन के पहले सत्र में यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं होगा। हालांकि एमसीएक्स में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य कारोबार होगा।

स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण बीएसई में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, न्यू डेट सेगमेंट- रिपोर्टिंग, सेटलमेंट एंड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (एनडीएस-आरएसटी), ट्राई पार्टी रेपो सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में दिन के सत्र में कारोबार नहीं होगा, लेकिन इनके लिए शाम के सत्र में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक सामान्य कारोबार होगा।

नशामुक्त परिसर अभियान के तहत उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विवि के प्रयासों की सराहना की ये खबर भी पढ़े : नशामुक्त परिसर अभियान के तहत उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विवि के प्रयासों की सराहना की

इसी तरह एनएसई में भी मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स को छोड़ कर इन सभी में आज कोर्ई कारोबार नहीं होगा। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम के सत्र में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक सामान्य कारोबार होगा।

भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन

स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जून में आज मुहर्रम की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी को छोड़ कर और कोई छट्टी नहीं है। जून के बाद जुलाई और अगस्त में भी स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा और कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर के महीने में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी।

राज्यसभा के सभापति ने 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा के सभापति ने 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

इसके बाद अक्टूबर के महीने में दो तारीख को महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। इसी महीने 20 तारीख को स्टॉक मार्केट में दशहरा की छुट्टी होगी, जबकि 10 नवंबर को बलि प्रतिपदा के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। नवंबर के महीने में 24 तारीख को श्री गुरु नानक देव गुरु परब की छुट्टी रहेगी। इसी तरह साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त शनिवार के दिन रहने वाला है। इसी तरह दिवाली आठ नवंबर को रविवार के दिन होगी। शनिवार और रविवार होने की वजह से इन दोनों दिनों को स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। दिवाली के दिन रविवार होने के बावजूद स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

भोपाल। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज शुक्रवार को 'लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन'...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

तालाब में घुसा कार, एक की मौत, मचा कोहराम

चिरांग (असम)। चिरांग जिले के कामडेगा इलाके में एक तेज रफ्तार कार के तालाब में घुस जाने की वजह से...
राष्ट्रीय  राज्य 
तालाब में घुसा कार, एक की मौत, मचा कोहराम

एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को हराया

लंदन। एफआईएच प्रो लीग 2026 के यूरोपीय दौरे में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ...
खेल 
एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को हराया

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार (25 जून) को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल