भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज शुक्रवार को 'लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा। लोकतंत्र सेनानी संघ, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब दो हजार लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) और उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी तथा प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक भी उपस्थित रहेंगे।

इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल

तीन वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों का होगा विशेष सम्मान

सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, 95 वर्षीय वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शांतिलाल संघवी और 95 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पाटीदार का विशेष सम्मान करेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर से आए मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों का भी अभिनंदन किया जाएगा।

मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी... ये खबर भी पढ़े : मानसून से पहले बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के आगमन के साथ दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के बाद लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद वरिष्ठ सेनानियों का सम्मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संबोधन होगा। अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

आपातकाल पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शन

सम्मेलन के दौरान आपातकाल के दौर और लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को दर्शाने वाली एक विशेष लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म लोकतंत्र प्रहरी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा तैयार की गई है। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने का भी प्रयास है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

अमृत 2.0 योजना के तहत बनने वाले पार्क का विरोध

भागलपुर। भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट के मैदान पर अमृत 2.0 योजना’ के तहत पार्क के निर्माण का विरोध होना शुरू...
राज्य  बिहार 
अमृत 2.0 योजना के तहत बनने वाले पार्क का विरोध

लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने आज छत्रपति शाहू...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

फीफा विश्व कप: पैराग्वे से गोलरहित ड्रॉ खेलकर ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 32 में बनाई जगह

सैन फ्रांसिस्को।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पैराग्वे के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ...
खेल 
फीफा विश्व कप: पैराग्वे से गोलरहित ड्रॉ खेलकर ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 32 में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद