फीफा विश्व कप: तुर्किये ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को 3-2 से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के औपचारिक मुकाबले में शुक्रवार को तुर्किये ने अतिरिक्त समय में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत सह-मेजबान अमेरिका को 3-2 से हरा दिया। पहले ही ग्रुप विजेता बनकर अंतिम 32 में पहुंच चुका अमेरिका अपनी लगातार तीसरी जीत की तलाश में था, जबकि टूर्नामेंट से बाहर हो चुका तुर्किये सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरा।

अमेरिका ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की। तीसरे मिनट में ऑस्टन ट्रस्टी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह विश्व कप में अमेरिका के लिए दूसरा सबसे तेज गोल भी रहा।

फीफा वर्ल्ड क खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये ये खबर भी पढ़े : फीफा वर्ल्ड क खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

हालांकि तुर्किये ने जल्द ही वापसी की। 10वें मिनट में स्टार खिलाड़ी अर्दा गुलर ने शानदार फिनिश करते हुए विश्व कप का अपना पहला गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।

भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन ये खबर भी पढ़े : भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

इसके बाद 31वें मिनट में एरेन एलमाली के शानदार मूव पर बारिस अल्पर यिलमाज ने गोल कर तुर्किये को 2-1 की बढ़त दिला दी।

चंबल घड़ियाल्स ने जीता एमपीएल टी-20 महिला वर्ग का खिताब, मेहनत रंग लाई ये खबर भी पढ़े : चंबल घड़ियाल्स ने जीता एमपीएल टी-20 महिला वर्ग का खिताब, मेहनत रंग लाई

दूसरे हाफ की शुरुआत में अमेरिका ने बराबरी हासिल कर ली। 49वें मिनट में सेबास्टियन बेरहॉल्टर ने दमदार शॉट लगाकर स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद अमेरिका के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन पुलिसिक को मैदान पर उतारा गया, जिन्होंने वापसी के बाद कई अच्छे आक्रमण किए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। दूसरी ओर तुर्किये भी लगातार दबाव बनाता रहा।

जब मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, तभी अतिरिक्त समय में कान आयहान ने नजदीक से शानदार गोल दागकर तुर्किये को 3-2 की यादगार जीत दिला दी।

हार के बावजूद अमेरिका ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर चुका था और अब उसका सामना अगले सप्ताह बोस्निया एवं हर्जेगोविना से होगा। वहीं, तुर्किये टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद जीत के साथ अपने अभियान का समापन करने में सफल रहा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह शानदार...
मनोरंजन 
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

नई दिल्ली । संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई...
राज्य  दिल्ली 
संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

मुंबई। अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई...
मनोरंजन 
रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार