जयपुर-अजमेर हाईवे: ट्रक की टक्कर से पलटी बस, हादसे में तीन लोगों की गई जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मारने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे दूदू क्षेत्र के मोखमपुरा थाना इलाके में महला गांव के पास हुआ। बस में करीब 20 लोग सवार थे, जो चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे।

मोखमपुरा थाना अधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि लौटते समय बस का एक्सेल टूट गया था। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी मरम्मत का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मधुराज (30) पुत्र सतीश, निवासी घाट की गुनी (जयपुर), राहुल हरिजन (29) पुत्र अनिल, निवासी चांदपोल (जयपुर) तथा बस चालक साताराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी ये खबर भी पढ़े : दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त ये खबर भी पढ़े : जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मेजर भूपेन्द्र कण्डारी का बलिदान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी (सेना मेडल) की 23वीं पुण्यतिथि...
राज्य  उत्तराखंड 
 मेजर भूपेन्द्र कण्डारी का बलिदान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: गणेश जोशी

वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

कोलकाता। कोलकाता में साेमवार सुबह स्कूल पुलकार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में पुलकार चालक सहित चार लोग...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित "जनता दर्शन" में प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित "जनता दर्शन" में प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी