दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दाैसा। जिला मुख्यालय के आगरा बाईपास कट पर रविवार तड़के करीब 4 बजे यूपी के अलीगढ़ से जयपुर जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे कि बस अचानक सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी।

इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल ये खबर भी पढ़े : जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे में हादसे में विजेंद्र सिंह ठाकुर निवासी हनुमानगढ़ी चंदौसी सम्भल, सौरव यादव निवासी जमालपुर हाथरस, विजेंद्र सिंह जाट निवासी महू अलीगढ़, सोनू शर्मा निवासी गढी नंगला अलीगढ़, पुष्पेंद्र दरजी निवासी अलीगढ़, बॉबी सिंह निवासी जगतपुर अलीगढ, लोकेश व कौशल सैन निवासी कस्तली अलीगढ़.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी

देव शर्मा निवासी सीहपुर अलीगढ़, अभिषेक जाट निवासी हाथरस, कुंवरपाल यादव निवासी लहरा नंगला संभल, मोहम्मद नौशाद व राशिद अली निवासी जमालपुर अलीगढ़, उषा कश्यप, नंदनी और लता निवासी बेगम बाग अलीगढ़, आरिफ मलिक निवासी जमालपुर अलीगढ़, सुमित चौधरी और निशांत चौधरी निवासी जगतपुर अलीगढ़ यूपी घायल हो गए, जिनका सामान्य हालत में इलाज चल रहा है।

पुलिस की प्रारम्भिक जांच के अनुसार के बाईपास कट पर बने स्पीड़ ब्रेकर पर ट्रेलर की स्पीड कम हुई। इसी दौरान पीछे आ रही यूपी रोडवेज को ट्रेलर की स्पीड का सही अनुमान नहीं रहा और तेज स्पीड में भिडंत हो गई।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

घायल यात्रियों को डॉक्टर्स टीम की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की हालत सामान्य बनी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का हंगामा, घटना की जांच जारी

पटना। पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों...
बिहार 
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का हंगामा, घटना की जांच जारी

उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान

देहरादून :असम में हुए विमान हादसे में उत्तराखंड के लाल प्रशांत सिंह ने भी बलिदान दे दिया। उन्होंने करीब आठ...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के जवान प्रशांत हुए बलिदान

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसूनी गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोर पकड़ चुकी हैं। शनिवार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियरगजराराजा मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए। देर रात...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी

अब तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज खत्म होगी जंग:' ट्रंप

वाशिंगटन  : मिडिल ईस्ट में फरवरी से जारी टेंशन पर आज विराम लग सकता है। ईरान के साथ शांति समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
अब तेहरान परमाणु हथियार नहीं चाहता, आज खत्म होगी जंग:' ट्रंप

उत्तर प्रदेश

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

कानपुर। पश्चिम बंगाल से अपने पति का शव लेने कानपुर पहुंची एक महिला को दुख की घड़ी में कथित आर्थिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप