एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

हर्रैया को हराभरा बनाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी- अजय सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख) को सफल बनाने के लिए रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के लजघटा आवास पर भव्य तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया साथ ही बिहार पीसीएस में चयनित चंदन तिवारी और भारतीय सेना में अग्नि वीर के रूप में चयनित दिनेश निषाद का विधायक द्वारा स्वागत किया गया।
बृहद पौधरोपण अभियान बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एक लाख पौधरोपण केवल संख्या का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर्रैया को हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्यावरण अभियान बनाया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। किसान, युवा और सामाजिक संगठन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी। आरएफओ हर्रैया शारदानंद तिवारी ने कहा कि वन विभाग इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पौधों का चयन स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा तथा उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, तभी एक लाख पौधरोपण का उद्देश्य सफल होगा।
बैठक के उपरांत विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेगा तो हर्रैया आगे बढ़ेगा और हर्रैया आगे बढ़ेगा तो भारत आगे बढ़ेगा। इसके बाद विधायक ने ग्राम बभरौली निवासी चन्दन तिवारी को बीपीएससी (पीसीएस) में चयनित होने तथा भुअरिया (बर्दिया लोहार) निवासी दिनेश निषाद को अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में चयनित होने पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रगट सिंह, महेन्द्र सिंह, आनंद जी, आशुतोष सिंह, अवनीश पाण्डेय, निखिल कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार मिश्रा, कृपाशंकर, लाल बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राम मणि मिश्रा, सूर्यनारायण तिवारी, अखिलेश सिंह, राजन पाण्डेय, राम ललित पाण्डेय, राम सूरत यादव, पटवारी चौधरी, आत्माराम यादव, वीरू सिंह, विनोद गुप्ता, नीरज शुक्ला, मार्शल तिवारी, सत्यदेव वर्मा, सुनील मौर्य, मोहन मिश्रा, सचिन आर्या, सुशील कुमार, बब्बू वर्मा, भरत लाल पटेल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व...
उत्तर प्रदेश 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पिंक बूथ थाना धनघटा द्वारा 08 परिवार के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
पिंक बूथ थाना धनघटा द्वारा 08 परिवार के मध्य कराया गया सुलह समझौता

महिला थाना द्वारा 04 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
महिला थाना द्वारा 04 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

हरिद्वार: वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से जाली नोट बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से जाली नोट बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनांक 28.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर...